संभल में 101 करोड़ की जमीन का महाघोटाला, 60 बाद तगड़ा एक्शन
यूपी की संभल पुलिस ने संभल-मुरादाबाद स्टेट हाईवे के किनारे स्थित 101 करोड़ रुपये की 38 बीघा सरकारी जमीन के घोटाले में बड़ी कार्रवाई की
यूपी की संभल पुलिस ने संभल-मुरादाबाद स्टेट हाईवे के किनारे स्थित 101 करोड़ रुपये की 38 बीघा सरकारी जमीन के घोटाले में बड़ी कार्रवाई की है.
पुलिस ने शाहजहांपुर में तैनात सहायक नगर आयुक्त राजकुमार गुप्ता को गिरफ्तार किया है. राजकुमार गुप्ता ने साल 2013 में संभल नगर पालिका के ईओ पद पर रहते हुए हाईकोर्ट में पैरवी करने से इनकार कर दिया था.
इस महाघोटाले का पर्दाफाश डीएम अंकित खंडेलवाल और एसपी कृष्ण बिश्नोई द्वारा जमीन की पैमाइश कराने के बाद हुआ है. लेखपाल स्पर्श गुप्ता की तहरीर
पर तत्कालीन ईओ राजकुमार गुप्ता सहित 31 नामजद और अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था.
