राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ SC पहुंची सरकार
इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी हत्याकांड में मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी की जमानत रद्द करने की मांग करते हुए मेघालय सरकार ने सुप्रीम कोर्ट
इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी हत्याकांड में मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी की जमानत रद्द करने की मांग करते हुए मेघालय सरकार ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है. राज्य सरकार ने मामले को जल्द सुनवाई के लिए मेंशन किया, जिस पर कोर्ट ने स्वीकार कर लिया है.
अब इस मामले में कल (शुक्रवार) सुनवाई होगी. राज्य सरकार की ओर से पेश हुए सॉलिसिटर जनरल ने मामले की संवेदनशीलता याद दिलाते हुए कहा कि आपकी लॉर्डशिप को याद होगा कि ये वही महिला है जो अपने पति को इंदौर से मेघालय ले गई थी.
वहां उसने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर पति की बेरहमी से हत्या कर दी और शव को ठिकाने लगा दिया था. इससे पहले उनकी
दो बार जमानत याचिका खारिज हो चुकी है, क्योंकि आरोपी के भागने की आशंकाएं थी.
