'इथेनॉल से 30% घटेगा माइलेज', डायरेक्टर के बयान पर BPCL की सफाई
E20 पेट्रोल को लेकर बहस नई नहीं है, लेकिन इस बार चर्चा की वजह एक ऐसा बयान बना, जिसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी
E20 पेट्रोल को लेकर बहस नई नहीं है, लेकिन इस बार चर्चा की वजह एक ऐसा बयान बना, जिसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी.
दावा किया गया कि एथेनॉल से माइलेज 30% तक कम हो जाता है. इसके बाद सवाल उठने लगे कि क्या E20 पेट्रोल वाकई वाहन मालिकों
की जेब पर एक्स्ट्रा बोझ डालने वाला है, या फिर एक तकनीकी बात को गलत तरीके से समझ लिया गया. अब BPCL खुद सामने आई
है और कहा है कि कंपनी के अधिकारी के बयान का गलत मतलब निकाला गया.
