लखनऊ में MNC नहीं, विदेशियों को ठगने वाली कंपनी चल रही थी
बाहर से कांच की चमचमाती बिल्डिंग... अंदर सैकड़ों लैपटॉप, अंग्रेजी में फर्राटेदार बात करने वाले कर्मचारी और रात की शिफ्ट... पहली नजर में लगेगा कोई
बाहर से कांच की चमचमाती बिल्डिंग... अंदर सैकड़ों लैपटॉप, अंग्रेजी में फर्राटेदार बात करने वाले कर्मचारी और रात की शिफ्ट... पहली नजर में लगेगा कोई बड़ी मल्टीनेशनल कंपनी है.
लेकिन पुलिस का दावा है कि यहां नौकरी नहीं, ठगी हो रही थी. लखनऊ के समिट बिल्डिंग में छापा पड़ा तो 119 लोग मिले, 100
लैपटॉप और 178 मोबाइल बरामद हुए. आरोप है कि यहां से अमेरिकी नागरिकों समेत विदेशियों को कॉल कर उनके बैंक खाते खाली किए जाते थे.
