सपा के मुस्लिम नेताओं का विकेट गिरा रहीं रुचि वीरा, मुरादाबाद में वर्चस्व की जंग?
उत्तर प्रदेश की सियासत में सपा प्रमुख अखिलेश यादव अपने सियासी वनवास को तोड़ने का तानाबान बुन रहे, लेकिन मुरादाबाद में सपा के नेताओं की
उत्तर प्रदेश की सियासत में सपा प्रमुख अखिलेश यादव अपने सियासी वनवास को तोड़ने का तानाबान बुन रहे, लेकिन मुरादाबाद में सपा के नेताओं की बीच अलग ही शह-मात का खेल चल रहा है. यह कवायद मुरादाबाद की सियासत पर अपना अधिपत्य जमाने की है. सपा की लोकसभा सांसद रुचि वीरा फिलहाल कांठ से सपा के कद्दावर विधायक कमाल अख्तर पर भारी पड़ गई है.
