तमाशा क्वीन बनकर छाने को तैयार श्रद्धा कपूर, मगर नाम पर फंसा पेंच
छावा वाले लक्ष्मण उतेकर अपनी नई फिल्म ईठा ला रहे हैं, जो एक और जबरदस्त कहानी है. ये महाराष्ट्र की तमाशा क्वीन विठाबाई नारायणगांवकर की
छावा वाले लक्ष्मण उतेकर अपनी नई फिल्म ईठा ला रहे हैं, जो एक और जबरदस्त कहानी है. ये महाराष्ट्र की तमाशा क्वीन विठाबाई नारायणगांवकर की रियल लाइफ स्टोरी पर बेस्ड है, जिसमें श्रद्धा कपूर दिखेंगी. इसके एक छोटे से टीजर ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया था. श्रद्धा की परफॉरमेंस को सराहा गया, लेकिन अब फिल्म रिलीज होने से पहले विवाद में फंस चुकी है.
