हर्षिल खतरे में! बढ़ रहा भागीरथी का जलस्तर, धराली में फिर बन सकती है झील
उत्तरकाशी के हर्षिल क्षेत्र पर एक बार फिर बड़ा खतरा मंडराने लगा है. पिछले साल धराली-हर्षिल आपदा की भयावह यादें अभी भी ताजा हैं, लेकिन
उत्तरकाशी के हर्षिल क्षेत्र पर एक बार फिर बड़ा खतरा मंडराने लगा है. पिछले साल धराली-हर्षिल आपदा की भयावह यादें अभी भी ताजा हैं, लेकिन ग्रामीणों का आरोप है कि अब तक स्थाई सुरक्षा कार्य नहीं किए गए.
भागीरथी नदी का जलस्तर बढ़ने और लगातार हो रहे कटाव से स्थानीय लोग दहशत में हैं. उनका कहना है कि रातभर जागकर नदी पर नजर
रखनी पड़ रही है. जल्द प्रभावी सुरक्षा उपाय नहीं किए गए तो हर्षिल का अस्तित्व भी खतरे में पड़ सकता है.
