पहली विदेश यात्रा, पहला कदम अहमदाबाद... और सीधे पहुंच गया जेल
महाराष्ट्र के एक 40 साल के शख्स की पहली विदेश यात्रा ऐसी रही कि बैंकॉक से अहमदाबाद उतरते ही कस्टम्स ने उसे पकड़ लिया. ट्रॉली
महाराष्ट्र के एक 40 साल के शख्स की पहली विदेश यात्रा ऐसी रही कि बैंकॉक से अहमदाबाद उतरते ही कस्टम्स ने उसे पकड़ लिया. ट्रॉली बैग में रखे फूड पैकेट देखने में तो बिल्कुल आम थे, लेकिन उनके अंदर करीब 4 करोड़ रुपये का हाइड्रोपोनिक गांजा था. अब आरोपी गिरफ्तार है और जांच एजेंसियां यह पता लगा रही हैं कि यह खेप आखिर पहुंचनी किसके पास थी.
