भारी बारिश से थमने लगी मुंबई की रफ्तार, हाई टाइड का अलर्ट
Rains in Mumbai: महाराष्ट्र में मॉनसून की बारिश का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. मुंबई के कई इलाकों में भारी बारिश से
Rains in Mumbai: महाराष्ट्र में मॉनसून की बारिश का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. मुंबई के कई इलाकों में भारी बारिश से जलभराव और ट्रैफिक जाम की समस्या पैदा हो गई है. मौसम विभाग (IMD) ने मुंबई, ठाणे और पालघर के लिए रेड अलर्ट जारी किया है. वहीं, समुद्र में 14 फीट ऊंची लहरें उठ सकती हैं, हाई टाइड की चेतावनी भी जारी की गई है.
