IT स्टॉक्स ने मचाया गदर, खुलते ही शेयर बाजार में तूफानी तेजी
शेयर बाजार में गुरुवार को तेजी के साथ कारोबार की शुरुआत हुई. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स ओपनिंग के साथ ही 500
शेयर बाजार में गुरुवार को तेजी के साथ कारोबार की शुरुआत हुई. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स ओपनिंग के साथ ही 500 अंक से ज्यादा उछल गया, तो वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी इंडेक्स ने भी 150 अंक से अधिक की उछाल के साथ ट्रेड शुरू किया. बाजार में तेजी को सपोर्ट करने में सबसे आगे आईटी-टेक कंपनियों के शेयर रहे, जो खुलने के साथ ही गदर मचाए नजर आए. इंफोसिस से लेकर टीसीएस तक तमाम दिग्गज कंपनियों के शेयरों में तेज उछाल देखने को मिला.
