वॉट्सऐप की सफाई, यूजरनेम से नहीं बढ़ेंगे फ्रॉड, आए 7 सवालों के जवाब
WhatsApp ने यूजरनेम फीचर को लेकर अपनी सफाई दी है. X प्लेटफॉर्म (पुराना नाम Twitter) पर पोस्ट करके जरूरी सवालों पर अपना जवाब दिया है
WhatsApp ने यूजरनेम फीचर को लेकर अपनी सफाई दी है. X प्लेटफॉर्म (पुराना नाम Twitter) पर पोस्ट करके जरूरी सवालों पर अपना जवाब दिया है. साथ ही कंपनी ने बताया है कि यह फीचर कैसे सुरक्षा देने का काम कर सकता है. बुधवार को सरकार ने WhatsApp को नोटिस भेजकर इस सर्विस को कुछ दिन रोकने का कहा है, जिसके बाद इस फीचर को लेकर बवाल शुरू हो चुका था.
