NEET एग्जाम बदलेगा? संसद समिति ने क्यों दिया 'मल्टी-फेज' का सुझाव
संसदीय समिति ने सिर्फ परीक्षाएं अलग करने की बात नहीं की है, बल्कि 'मल्टी-फेज नीट' यानी चरणबद्ध तरीके से परीक्षा कराने की संभावना तलाशने को
संसदीय समिति ने सिर्फ परीक्षाएं अलग करने की बात नहीं की है, बल्कि 'मल्टी-फेज नीट' यानी चरणबद्ध तरीके से परीक्षा कराने की संभावना तलाशने को भी कहा है. इसका सीधा मतलब यह है कि पूरे देश में एक ही दिन परीक्षा कराने के बजाय, इसे अलग-अलग राज्यों या क्षेत्रों के हिसाब से अलग-अलग चरणों में आयोजित किया जाए. समिति के अनुसार, इससे परीक्षा का इंफ्रास्ट्रक्चर और सुरक्षा व्यवस्था अधिक प्रभावी हो सकेगी.
