अमेरिकी डॉलर भी मिले चढ़ावा चोरों के घर में, सोना-चांदी के जेवर और कैश भी रखे थे छुपा कर
रामनगरी अयोध्या में चढ़ावा चोरी का मामला लगातार नए खुलासों के साथ सुर्खियों में बना हुआ है. पिछले कई दिनों से देशभर की निगाहें इस
रामनगरी अयोध्या में चढ़ावा चोरी का मामला लगातार नए खुलासों के साथ सुर्खियों में बना हुआ है. पिछले कई दिनों से देशभर की निगाहें इस हाई-प्रोफाइल मामले पर टिकी हैं और अब जांच में एक और बड़ा खुलासा हुआ है. सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि आरोपी अविनाश शुक्ला के यहां से कैश के साथ-साथ 1121 अमेरिकी डॉलर भी बरामद हुए हैं. इसके अलावा चांदी और पीली धातु के आभूषण, सिक्के और अन्य सामान भी बरामद किए गए हैं.
