Mp-up, महाराष्ट्र में बारिश से सड़कें डूबीं:कार-बाइकें बहीं, जीआरपी थाने में पानी घुसा; बिहार-झारखंड में बिजली गिरने से 5 की मौत
मध्य प्रदेश के 7 जिलों में बुधवार को तेज बारिश हुई। इंदौर में बारिश में कार नाले में गिर गई। सीहोर जिले में सड़कों पर
मध्य प्रदेश के 7 जिलों में बुधवार को तेज बारिश हुई। इंदौर में बारिश में कार नाले में गिर गई। सीहोर जिले में सड़कों पर पानी नदी की तरह बहने लगा। इसमें बाइक भी बह गईं। बिहार में बिजली गिरने से तीन और झारखंड में दो लोगों की मौत हो गई। यूपी के 25 शहरों में बुधवार को बारिश हुई। आजमगढ़, बिजनौर, मिर्जापुर में तेज बारिश के बाद सड़कों पर घुटनों तक पानी भर गया। ललितपुर रेलवे स्टेशन के वेटिंग हॉल और जीआरपी थाने में पानी घुस गया। फतेहपुर में आंधी से ई-रिक्शा पलट गया। नवी मुंबई में लगातार हो रही बारिश के बीच बुधवार को सड़क पर भरे पानी में करंट फैल गया। इस दौरान नेरुल के एलपी ब्रिज के नीचे से गुजर रहीं टू-व्हीलर सवार दो छात्राओं को करंट लग गया।
उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गुजरात के अमरेली जिले में बुधवार सुबह से भारी बारिश हुई, जिससे राजुला तालुका की रायदी नदी में बाढ़ आ गई। इसकी चपेट में आईं महिलाओं को गांववालों ने बचाया, लेकिन 30 से ज्यादा बकरियां बह गईं। दिल्ली-राजस्थान को छोड़ पूरे देश में मानसून पहुंचा मानसून ने बुधवार को पंजाब और हरियाणा में एंट्री कर ली। अब दिल्ली और राजस्थान को छोड़ पूरे देश में मानसून पहुंच गया है। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि जुलाई में देश के ज्यादातर हिस्सों में सामान्य से कम बारिश हो सकती है। देशभर से बारिश की 4 तस्वीरें… अगले 2 दिन के मौसम का हाल 3 जुलाई: 4 जुलाई: राज्यों के मौसम का हाल… मध्य प्रदेश: मानसून ने 7 संभाग को कवर किया, आज 13 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट मध्य प्रदेश में मानसून आगे बढ़ रहा है।
मौसम विभाग के मुताबिक मानसून ने शहडोल, नर्मदापुरम समेत 7 संभाग कवर कर लिए हैं। आज ग्वालियर-चंबल संभाग पहुंच सकता है। आज राज्य के 13 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है। इनमें हरदा, नर्मदापुरम, रायसेन, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, बालाघाट जिले शामिल हैं। अगले 24 घंटे में यहां 100mm-200mm के बीच बारिश हो सकती है।। गुरुवार सुबह से कानपुर-सहारनपुर समेत 20 शहरों में बारिश हो रही है। लखनऊ में भी बारिश जारी है। सरकार ने लोगों से अलर्ट रहने का कहा है। मौसम विभाग के मुताबिक मानसून अगले 24 से 48 घंटे में यह पूरे प्रदेश को कवर कर लेगा।। फिलहाल प्री-मानसून बारिश जारी है। आज भी जयपुर-दौसा समेत 25 जिलों में बारिश का अलर्ट है। इधर राजस्थान-पाकिस्तान के बॉर्डर वाले जिलों में अब भी तेज गर्मी का असर है।
बुधवार को सबसे ज्यादा तापमान श्रीगंगानगर में 44°C के करीब रहा।। मौसम विभाग ने आज 30 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें 4 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट और 26 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। विभाग के अनुसार, इन जिलों में तेज बारिश होने की संभावना है। कुछ जिलों में 40kmph की रफ्तार से हवा भी चल सकती है। आकाशीय बिजली भी गिर सकती है। पूरी खबर पढ़ें…