'Pump & Dump' का खेल, सेबी ने 221 संस्थाओं को कर दिया बैन
मार्केट रेग्युलेटर ने पंप-एंड-डंप के खेल (Stock Market Pump & Dump) पर अपनी सख्ती जारी रखी है. सेबी ने तगड़ा एक्शन लेते हुए 221 संस्थाओं
मार्केट रेग्युलेटर ने पंप-एंड-डंप के खेल (Stock Market Pump & Dump) पर अपनी सख्ती जारी रखी है. सेबी ने तगड़ा एक्शन लेते हुए 221 संस्थाओं पर शिकंजा कसा है और इन्हें सात साल के लिए बैन कर दिया है. इसके अलावा एक निवेशक पर 10 करोड़ रुपये का जुर्माना भी लगाया है. SEBI की ओर से कहा गया है कि प्रतिबंधित की गई इन संस्थाओं ने इस पंप एंड डंप माध्यम से कुल मिलाकर लगभग 143.79 करोड़ रुपये का अवैध लाभ कमाया.
