अरब सागर में अमेरिकी नेवी का हेलीकॉप्टर क्रैश, एक क्रू मेंबर लापता
अरब सागर में अमेरिकी नौसेना के एक MH-60S सीहॉक हेलीकॉप्टर को इमरजेंसी वॉटर लैंडिंग करनी पड़ी है. हादसे के बाद हेलीकॉप्टर में सवार चार में
अरब सागर में अमेरिकी नौसेना के एक MH-60S सीहॉक हेलीकॉप्टर को इमरजेंसी वॉटर लैंडिंग करनी पड़ी है. हादसे के बाद हेलीकॉप्टर में सवार चार में से तीन क्रू मेंबर को सुरक्षित बचा लिया गया, जबकि एक सदस्य अब भी लापता है. अमेरिकी नौसेना ने उसकी तलाश के लिए बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है.
