कनाडा पहुंचते ही कातिल बना पति, चाकू से गोदकर कर दी थी पत्नी की हत्या
कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत के एबॉट्सफोर्ड से एक दिल दहला देने वाले घरेलू हत्या के मामले में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है. भारतीय
कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत के एबॉट्सफोर्ड से एक दिल दहला देने वाले घरेलू हत्या के मामले में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है. भारतीय मूल के 51 वर्षीय जगप्रीत सिंह को अपनी पत्नी 41 वर्षीय बलविंदर कौर की हत्या का दोषी करार दिया गया है. अदालत ने उसे सेकेंड-डिग्री मर्डर का दोषी माना है और उसकी यह दलील पूरी तरह खारिज कर दी कि उसने गुस्से और अचानक हुए उकसावे में यह वारदात की थी.
