ग्वाला दिवसः सिक्किम के सीएम प्रेम तमांग बोले- दुग्ध किसानों की मेहनत से मजबूत होगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था
सिक्किम में डेयरी क्षेत्र को ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ बताते हुए मुख्यमंत्री ने बुधवार को कहा कि दुग्ध किसानों और सहकारी समितियों के निरंतर प्रयासों
सिक्किम में डेयरी क्षेत्र को ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ बताते हुए मुख्यमंत्री ने बुधवार को कहा कि दुग्ध किसानों और सहकारी समितियों के निरंतर प्रयासों से राज्य का डेयरी क्षेत्र लगातार मजबूत हो रहा है। उन्होंने कहा कि किसानों को सशक्त बनाने और आत्मनिर्भर ग्रामीण अर्थव्यवस्था के निर्माण में सहकारिता मॉडल की महत्वपूर्ण भूमिका है।
