राहुल गांधी मानहानि मामला: 15 जुलाई को आएगा कोर्ट का फैसला
राहुल गांधी से जुड़े मानहानि मामले में सुल्तानपुर की जिला अदालत ने फोरेंसिक जांच की मांग वाली पुनरीक्षण याचिका पर फैसला 15 जुलाई तक सुरक्षित
राहुल गांधी से जुड़े मानहानि मामले में सुल्तानपुर की जिला अदालत ने फोरेंसिक जांच की मांग वाली पुनरीक्षण याचिका पर फैसला 15 जुलाई तक सुरक्षित रख लिया है.
शिकायतकर्ता और भाजपा नेता विजय मिश्रा ने कथित मानहानिकारक टिप्पणी वाली सीडी की आवाज का राहुल गांधी की आवाज से मिलान कराने की मांग की है.
दोनों पक्षों की दलीलें पूरी हो चुकी हैं. मुख्य मानहानि मामले की अगली सुनवाई 6 जुलाई को एमपी-एमएलए कोर्ट में होगी.
