ऑफिस जाते समय कार के अंदर निकला सांप, डैशबोर्ड पर फन फैलाकर जा बैठा
UP News: गाजियाबाद के इंदिरापुरम स्थित एलिवेटेड रोड पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब नोएडा की ओर जा रही एक चलती कार के केबिन
UP News: गाजियाबाद के इंदिरापुरम स्थित एलिवेटेड रोड पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब नोएडा की ओर जा रही एक चलती कार के केबिन में अचानक जहरीला कोबरा दिखाई दिया.
कार के अंदर फन फैलाकर बैठे सांप को देखते ही महिला चालक के होश उड़ गए. हालांकि उन्होंने घबराने के बजाय सूझबूझ का परिचय देते
हुए कार को सड़क किनारे सुरक्षित रोक दिया और बाहर निकलकर ट्रैफिक पुलिस से मदद मांगी. पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए कोबरा का सुरक्षित रेस्क्यू
कर संभावित बड़े हादसे को टाल दिया.
