आज पहली बार स्कूल जाता निरवैर, किस्मत ने लिख दी मौत… बोरवेल से निकला शव
हरियाणा के अंबाला में बोरवेल में गिरने से मासूम की मौत की घटना ने झकझोर दिया है. चार वर्षीय मासूम निरवैर सिंह मंगलवार को खेत
हरियाणा के अंबाला में बोरवेल में गिरने से मासूम की मौत की घटना ने झकझोर दिया है. चार वर्षीय मासूम निरवैर सिंह मंगलवार को खेत में खेल रहा था और इस दौरान ही वह बोरवेल में गिर गया था. करीब 21 घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद उसे बुधवार तड़के जब बाहर निकाला गया, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. इस दर्दनाक हादसे के बाद पुलिस ने खेत के मालिक और जमीन पट्टे पर लेने वाले दो लोगों के खिलाफ लापरवाही से मौत का मामला दर्ज किया है.
