कार में बैठाकर लूटने वाले गिरोह का भंडाफोड़, iPhone-16 समेत सामान बरामद
नोएडा पुलिस ने लिफ्ट देने के बहाने राहगीरों से लूटपाट करने वाले चार शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है. आरोपी पहले पीड़ित को कार में
नोएडा पुलिस ने लिफ्ट देने के बहाने राहगीरों से लूटपाट करने वाले चार शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है. आरोपी पहले पीड़ित को कार में बैठाते, फिर उसका मोबाइल और नकदी लूट लेते. इसके बाद धमकाकर मोबाइल का लॉक खुलवाते और बैंक खाते से अपने खातों में रुपये ट्रांसफर कर लेते थे. पुलिस ने iPhone-16 समेत लूटा गया सामान बरामद किया है.
