सिया के बाद चेतन भी पहुंचा लोहागढ़ किला, 400 फीट की ऊंचाई से फेंकी गई केतन की डमी
26 वर्षीय बिजनेसमैन केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में पुलिस ने एक बार फिर घटनास्थल पर पहुंचकर क्राइम रिक्रिएशन किया. इस बार आरोपी चेतन चौधरी को
26 वर्षीय बिजनेसमैन केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में पुलिस ने एक बार फिर घटनास्थल पर पहुंचकर क्राइम रिक्रिएशन किया. इस बार आरोपी चेतन चौधरी को लोहागढ़ किले पर ले जाया गया, जहां पूरी घटना को दोहराया गया.
रिक्रिएशन के दौरान पुलिस ने केतन के वजन के बराबर एक डमी (पुतला) का इस्तेमाल किया. इस डमी को उसी स्थान से नीचे फेंका गया,
जहां से कथित तौर पर केतन को धक्का दिया गया था. यह पूरा घटनाक्रम जांच के हिस्से के रूप में दोहराया गया.
