पैपराजी पर भड़कीं नेहा धूपिया, 'बैक शॉट्स' लेने पर लगाई फटकार
बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया मुंबई में आयोजित एक इवेंट के दौरान पैपराजी (फोटोग्राफरों) के बर्ताव पर बुरी तरह भड़क गईं. उन्होंने कलाकारों की प्राइवेसी और
बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया मुंबई में आयोजित एक इवेंट के दौरान पैपराजी (फोटोग्राफरों) के बर्ताव पर बुरी तरह भड़क गईं. उन्होंने कलाकारों की प्राइवेसी और गरिमा का हवाला देते हुए गलत तरीके से 'बैक शॉट्स' लेने वाले फोटोग्राफरों को सरेआम जमकर सुनाया. नेहा ने बेहद तीखे लहजे में कहा कि इस तरह की तस्वीरें न सिर्फ मर्यादा के खिलाफ हैं बल्कि अपमानजनक भी हैं.
