PAK में समय रैना-भूत बंगला का क्रेज, करण जौहर की फ्लॉप फिल्म भी हिट
पड़ोसी देश पाकिस्तान में इस समय भारतीय फिल्मों और वेब शोज को लेकर दर्शकों के बीच एक अलग ही दीवानगी देखने को मिल रही है
पड़ोसी देश पाकिस्तान में इस समय भारतीय फिल्मों और वेब शोज को लेकर दर्शकों के बीच एक अलग ही दीवानगी देखने को मिल रही है. वहां की जनता भारतीय कंटेंट को इस कदर पसंद कर रही है कि नेटफ्लिक्स पर टॉप ट्रेंडिंग की लिस्ट में इंडियन फिल्मों और शोज ने पहले पायदान पर कब्जा जमा लिया है. सरहद पार बैठे दर्शक बॉलीवुड से लेकर साउथ सिनेमा और भारतीय रियलिटी शोज को न सिर्फ देख रहे हैं, बल्कि उन्हें खूब प्यार भी दे रहे हैं.
