'रामायण' के ट्रेलर का क्लिप लीक? दानव से लड़े रणबीर, चकराए यूजर्स
रणबीर कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' को लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त हलचल मची हुई है. दावा किया जा रहा है कि सिनेमाकॉन इवेंट
रणबीर कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' को लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त हलचल मची हुई है. दावा किया जा रहा है कि सिनेमाकॉन इवेंट में दिखाए गए ट्रेलर का 11 सेकेंड का एक क्लिप इंटरनेट पर लीक हो गया है. इस वायरल वीडियो में रणबीर कपूर भगवान राम के अवतार में नजर आते हैं और सामने खड़े एक विशालकाय दानव पर तीर चलाते दिखाई देते हैं.
