अखिलेश के जन्मदिन पर ऐसा क्या हुआ, थम नहीं रहा बीजेपी का गुस्सा?
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर उत्तर प्रदेश की राजनीति में नया विवाद खड़ा हो गया. वाराणसी में समाजवादी पार्टी
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर उत्तर प्रदेश की राजनीति में नया विवाद खड़ा हो गया. वाराणसी में समाजवादी पार्टी के युवा कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव का एक पोस्टर जारी किया, जिसमें उन्हें भगवान श्रीकृष्ण के रूप में दिखाया गया. पोस्टर सामने आने के बाद भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने इसे सनातन धर्म का अपमान बताते हुए सपा कार्यकर्ताओं से सार्वजनिक माफी की मांग की है.
