7 साल बाद चमकी किस्मत! 'जया जानकी नायक' बनी यूट्यूब की सबसे बड़ी हिट
बॉलीवुड और साउथ की मशहूर एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह इन दिनों खुशी से फूली नहीं समा रहीं. उनकी साल 2017 में रिलीज हुई तेलुगु फिल्म
बॉलीवुड और साउथ की मशहूर एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह इन दिनों खुशी से फूली नहीं समा रहीं. उनकी साल 2017 में रिलीज हुई तेलुगु फिल्म 'जया जानकी नायक' ने ऐसा रिकॉर्ड बना दिया है, जिसे आज तक कोई भारतीय फिल्म नहीं बना पाई. फिल्म के हिंदी डब वर्जन 'खूंखार' ने यूट्यूब पर 1 बिलियन (100 करोड़) व्यूज का आंकड़ा पार कर लिया है. इसके साथ ही यह यूट्यूब पर 1 बिलियन व्यूज हासिल करने वाली पहली भारतीय फिल्म बन गई है.
