'आंध्र को एक राजधानी चाहिए...', जगन मोहन पर बरसे सीएम नायडू
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने वाईएसआर कांग्रेस प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री वाईएस. जगन मोहन रेड्डी के कथित 'MAVIGUN' बयान पर तीखा हमला
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने वाईएसआर कांग्रेस प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री वाईएस. जगन मोहन रेड्डी के कथित 'MAVIGUN' बयान पर तीखा हमला बोला. नेल्लोर में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नायडू ने कहा कि आंध्र प्रदेश के लोगों को तीन राजधानी या नए-नए नारे नहीं, बल्कि एक स्थायी राजधानी चाहिए.
