'BJP ने भगवान राम, संविधान से किया विश्वासघात', अखिलेश का वार
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने जन्मदिन पर बीजेपी पर भगवान श्रीराम और संविधान दोनों से विश्वासघात करने का आरोप लगाया. उन्होंने राम
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने जन्मदिन पर बीजेपी पर भगवान श्रीराम और संविधान दोनों से विश्वासघात करने का आरोप लगाया. उन्होंने राम मंदिर के कथित चढ़ावा चोरी मामले में सोना-चांदी और अन्य कीमती सामान लौटाने की मांग की. उन्होंने दावा किया कि बीजेपी संविधान को कमजोर करने की कोशिश कर रही है और जनता की आस्था से खिलवाड़ कर रही है. साथ ही कहा कि भगवान राम सभी के हैं और एसपी सरकार बनने पर अयोध्या का समग्र विकास किया जाएगा.
