इंदौर: थाने से हथकड़ी खोलकर फरार हुआ माफिया, पुलिस महकमे में हड़कंप
MP News: इंदौर के द्वारकापुरी थाने से एक आरोपी के फरार होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. अवैध शराब के मामले में लंबे समय
MP News: इंदौर के द्वारकापुरी थाने से एक आरोपी के फरार होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. अवैध शराब के मामले में लंबे समय से वांटेड चल रहा एक आरोपी मंगलवार को पुलिस संतरी की आंखों में धूल झोंककर और चालाकी से हथकड़ी से अपना हाथ निकालकर थाने से भाग खड़ा हुआ. इस घटना के बाद इंदौर पुलिस महकमे में खलबली मच गई है. सीनियर अधिकारियों के निर्देश पर आरोपी की घेराबंदी के लिए कई टीमें रवाना की गई हैं.
