भरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी SDPO को नई पोस्टिंग
भोजपुर के भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले में आरोपी बनाए गए तत्कालीन जगदीशपुर SDPO राजेश कुमार शर्मा को बिहार सरकार ने नई पोस्टिंग दे दी
भोजपुर के भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले में आरोपी बनाए गए तत्कालीन जगदीशपुर SDPO राजेश कुमार शर्मा को बिहार सरकार ने नई पोस्टिंग दे दी है.
पहले बढ़ते विवाद के बीच उन्हें पुलिस मुख्यालय से अटैच किया गया था. अब उनकी तैनाती मद्य निषेध विभाग में की गई है. मामले में
उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज है, जबकि परिवार निष्पक्ष जांच की मांग पर कायम है.
