EPFO में क्या चल रहा है? आज भी पोर्टल शटडाउन, नहीं हो रहे ये काम
इस रुकावट से यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) से संबंधित सेवाएं भी प्रभावित हुई हैं, जिनमें आधार सीडिंग और नए कर्मचारियों के लिए ऑनबोर्डिंग ऑनलाइन प्रॉसेस
इस रुकावट से यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) से संबंधित सेवाएं भी प्रभावित हुई हैं, जिनमें आधार सीडिंग और नए कर्मचारियों के लिए ऑनबोर्डिंग ऑनलाइन प्रॉसेस शामिल हैं. इस बीच, कंपनियां इलेक्ट्रॉनिक चालन को-रिटर्न (ECR) फाइल करने, कर्मचारी रिकॉर्ड को अपडेट करने या कर्मचारी भविष्य निधि खातों से संबंधित अनुपालन गतिविधयों को पूरा करने के लिए नियोक्ता इंटरफेस तक पहुंचने में असमर्थ हैं. ये सेवाएं 1 जुलाई को रात 11:59 बजे तक मौजूद नहीं रहेंगी, 2 जुलाई से फिर से शुरू होने की उम्मीद है.
