पेट्रोल 20, डीजल 30 रुपया सस्ता, नेपाल में LPG के भी घटे दाम
जुलाई महीने की पहली तारीख को जहां भारत में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम घटे हैं, तो पड़ोसी देश नेपाल के लोगों को भी बड़ी
जुलाई महीने की पहली तारीख को जहां भारत में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम घटे हैं, तो पड़ोसी देश नेपाल के लोगों को भी बड़ी राहत मिली है. यहां पेट्रोल-डीजल की कीमतों में अचानक बड़ी कटौती की गई है, तो दूसरी ओर एलपीजी के दाम भी घटाए गए हैं. मिडिल ईस्ट युद्ध के दौरान गहराई ग्लोबल टेंशन के बीच देश में लगातार फ्यूल और एलपीजी प्राइस में इजाफा किया गया था और तनाव कम होने से तेल की कीमतों में गिरावट के बाद इनके दाम में कटौती की गई है.
