'VIP दर्शन' और हेलीकॉप्टर टिकट का लालच, चारधाम साइबर गैंग बेनकाब
उत्तराखंड में चारधाम यात्रा के दौरान हेलीकॉप्टर सेवा की फर्जी बुकिंग के नाम पर श्रद्धालुओं से ठगी करने वाले साइबर गिरोह का एसटीएफ ने भंडाफोड़
उत्तराखंड में चारधाम यात्रा के दौरान हेलीकॉप्टर सेवा की फर्जी बुकिंग के नाम पर श्रद्धालुओं से ठगी करने वाले साइबर गिरोह का एसटीएफ ने भंडाफोड़ किया है.
बिहार से दो आरोपी गिरफ्तार हुए हैं. जांच में सामने आया कि गिरोह सोशल मीडिया और फर्जी बैंक खातों के जरिए देशभर में ठगी कर
रहा था. नाबालिगों के इस्तेमाल का भी खुलासा हुआ है.
