अयोध्या चढ़ावा कांड: प्रतापगढ़ के किसान का बेटा कैसे बन गया रामलला की तिजोरी का चोर? घरवालों ने भी फेरा मुंह
अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी का मामला सुर्खियों में है. इस मामले में गिरफ्तार अविनाश शुक्ल के बारे में नई जानकारी सामने आई
अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी का मामला सुर्खियों में है. इस मामले में गिरफ्तार अविनाश शुक्ल के बारे में नई जानकारी सामने आई है.
आरोपी अविनाश प्रतापगढ़ जिले के महेशगंज थाना क्षेत्र के नारियावा बाबूपुर गांव का रहने वाला है. सूत्रों की मानें तो अविनाश 2025 में अयोध्या गया था.
उसका बड़ा भाई अभिषेक प्राथमिक विद्यालय में 2021 से अयोध्या में शिक्षक है. अविनाश उसी के पास रहता था.
