एक ही चिता पर पति-पत्नी और बच्चों का दाह संस्कार, ऐसे हाल में मिले थे शव
राजस्थान के फलोदी जिले में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है. प्रारंभिक जांच में मामला
राजस्थान के फलोदी जिले में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है. प्रारंभिक जांच में मामला कथित सामूहिक आत्महत्या का माना जा रहा है. किसान, उसकी पत्नी और दो बच्चों की मौत के बाद पूरे गांव में मातम पसरा है. चारों का एक ही चिता पर अंतिम संस्कार किया गया, जिसने सभी को भावुक कर दिया.
