GST से भरा सरकार का खजाना, जून में आए ₹1.94 लाख करोड़
गुड्स एंड सर्विस टैक्स यानी GST से सरकारी खजाना लगातार बढ़ रहा है और इसके कलेक्शन में उछाल आ रहा है. सरकार ने जुलाई महीने
गुड्स एंड सर्विस टैक्स यानी GST से सरकारी खजाना लगातार बढ़ रहा है और इसके कलेक्शन में उछाल आ रहा है. सरकार ने जुलाई महीने के पहले दिन जून महीने में जीएसटी संग्रह के आंकड़े जारी किए और ये शानदार रहे हैं. June GST Collection सालाना आधार पर करीब 14 फीसदी बढ़ा है और ये 1.94 लाख करोड़ रुपये के पार निकल गया है. कुल जीएसटी कलेक्शन में राज्यों की हिस्सेदारी की बात करें, तो उत्तर प्रदेश और असम का सबसे बड़ा योगदान रहा है.
