न गवाह, न चश्मदीद, ऊपर से सिया-चेतन के झूठ... कैसे सुलझेगा केतन मर्डर केस?
राजा रघुवंशी मर्डर केस में तो कानून की एक छोटी सी गलती से सोनम आजाद हो गई. मगर क्या सिया को पुणे पुलिस केतन के
राजा रघुवंशी मर्डर केस में तो कानून की एक छोटी सी गलती से सोनम आजाद हो गई. मगर क्या सिया को पुणे पुलिस केतन के कत्ल के इलजाम में सजा दिला पाएगी? ये सवाल इसलिए है क्योंकि केतन मर्डर केस में पलिस के पास सिवए सिया और चेतन के बयान के ऐसा एक भी पुख्ता सबूत या गवाह नहीं है जो ये साबित कर सके कि केतन को सिया या चेतन ने धक्का देकर खाई में गिराया था. सिया और चेतन को छोड़िए पुलिस के लिए फिलहाल य़ही साबित करना मुश्किल है कि केतन खुद फिसल कर अनजाने में खाई में जा गिरा था या उसे धक्कर गिराया गया था.
