ईशान किशन का बड़ा धमाका, ICC रैंकिंग में नंबर-1 की कुर्सी पर कब्जा
आईसीसी की बुधवार को आई ताजा टी20 रैंकिंग में ईशान किशन पहली बार दुनिया के नंबर-1 बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने अपने भारतीय साथी अभिषेक
आईसीसी की बुधवार को आई ताजा टी20 रैंकिंग में ईशान किशन पहली बार दुनिया के नंबर-1 बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने अपने भारतीय साथी अभिषेक शर्मा को पीछे छोड़कर टॉप पोजीशन पर कब्जा कर लिया है. आयरलैंड के खिलाफ शानदार प्रदर्शन और टी20 वर्ल्ड कप में लगातार रन बनाने का उन्हें बड़ा फायदा मिला. दोनों भारतीय बल्लेबाजों के बीच अब सिर्फ सात रेटिंग अंकों का अंतर है.
