प्लास्टिक की बोतल चबाता दिखा टाइगर, Video ने खड़े किए बड़े सवाल
देश के सबसे मशहूर टाइगर रिजर्व में से एक कान्हा से सामने आए एक वीडियो ने लोगों को झकझोर दिया है. वीडियो में जंगल के
देश के सबसे मशहूर टाइगर रिजर्व में से एक कान्हा से सामने आए एक वीडियो ने लोगों को झकझोर दिया है. वीडियो में जंगल के भीतर एक बाघ प्लास्टिक की बोतल को मुंह से चबाता नजर आ रहा है. इस घटना ने एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं कि क्या इंसानों का प्लास्टिक कचरा अब वन्यजीवों के सबसे सुरक्षित इलाकों तक भी पहुंच चुका है?
