बाथरूम में छिपाते थे पैसे, निकालने की ये थी ट्रिक... पूछताछ में सब कबूला
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच में पूछताछ के दौरान कई नए दावे सामने आए हैं. पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी कैमरों की लोकेशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच में पूछताछ के दौरान कई नए दावे सामने आए हैं. पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी कैमरों की लोकेशन जानकर कैश निकालते थे और पहले उसे बाथरूम में छिपाकर बाद में बाहर ले जाते थे. जांच अब आरोपियों की संपत्तियों, बैंक खातों, आय-व्यय, गणना कक्ष के कर्मचारियों और पूरे दान प्रबंधन सिस्टम तक पहुंच गई है. पुलिस मामले के हर पहलू की पड़ताल कर रही है.
