जालौन SDM रिंकू राही हटाए गए, पर ब्लॉक प्रमुख अड़े, बोले- दर्ज हो FIR
जालौन में बीजेपी ब्लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन से विवाद और धक्का-मुक्की के बाद संयुक्त मजिस्ट्रेट/एसडीएम रिंकू सिंह राही का तबादला उरई कर दिया गया है
जालौन में बीजेपी ब्लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन से विवाद और धक्का-मुक्की के बाद संयुक्त मजिस्ट्रेट/एसडीएम रिंकू सिंह राही का तबादला उरई कर दिया गया है. ब्लॉक प्रमुख ने थप्पड़ मारने के प्रयास का आरोप लगाते हुए एफआईआर की मांग की है, जबकि आईएएस अधिकारी ने इसे जांच प्रभावित करने का हथकंडा बताया.
