केतन हत्याकांड: मर्डर के बाद सिया-चेतन के पास था फोन, कई सबूत मिटाने का शक
पुणे के केतन अग्रवाल हत्याकांड की जांच में नए खुलासे हो रहे हैं. पुलिस के मुताबिक हत्या के बाद मुख्य आरोपी सिया गोयल और सह-आरोपी
पुणे के केतन अग्रवाल हत्याकांड की जांच में नए खुलासे हो रहे हैं. पुलिस के मुताबिक हत्या के बाद मुख्य आरोपी सिया गोयल और सह-आरोपी चेतन चौधरी ने कुछ दिनों तक केतन का मोबाइल अपने पास रखा और बाद में परिवार को सौंप दिया. अब जांच एजेंसियां यह पता लगा रही हैं कि इस दौरान फोन से कोई अहम सबूत मिटाया गया या नहीं.
