राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास की तबीयत बिगड़ी
उत्तर प्रदेश के अयोध्या में स्थित राम मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी को लेकर मामला सुर्खियों में है. इस बीच राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट
उत्तर प्रदेश के अयोध्या में स्थित राम मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी को लेकर मामला सुर्खियों में है. इस बीच राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास महाराज को अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया.
उन्हें सोमवार को दोपहर 1 बजकर 35 मिनट पर अस्पताल लाया गया था. उस समय उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही थी और साथ
ही पेशाब में इंफेक्शन की शिकायत भी थी. भर्ती होने के बाद से ही डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है.
