राम मंदिर चढ़ावा चोरी: रडार पर बैंक में पैसे पहुंचाने वाले कर्मचारी, मांगी गई पल- पल की रिपोर्ट
अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावा हेराफेरी मामले में जांच लगातार तेज हो रही है. चढ़ावे की रकम में गड़बड़ी करने के आरोप में मुख्य आरोपी
अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावा हेराफेरी मामले में जांच लगातार तेज हो रही है. चढ़ावे की रकम में गड़बड़ी करने के आरोप में मुख्य आरोपी पहले से जेल में हैं. पुलिस उनके बैंक खातों और दूसरे जरूरी दस्तावेजों की जांच कर रही है. अब जांच का दायरा बढ़ाते हुए गणना कक्ष से जुड़े सभी कर्मचारियों से उनकी आय और खर्च का पूरा ब्योरा मांगा गया है.
