भारत-pak के 117 प्रमुख लोगों ने मोदी-शहबाज को पत्र लिखा:बोले- दुश्मनी खत्म करें, बातचीत और रिश्ते फिर शुरू हों
भारत-पाकिस्तान के रिश्तों के सुधारने के लिए दोनों देशों की 117 हस्तियों पीएम मोदी और पाक पीएम शहबाज शरीफ को चिट्ठी लिखी है। मीडिया रिपोर्ट्स
भारत-पाकिस्तान के रिश्तों के सुधारने के लिए दोनों देशों की 117 हस्तियों पीएम मोदी और पाक पीएम शहबाज शरीफ को चिट्ठी लिखी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें दोनों प्रधानमंत्रियों से कहा गया है कि टकराव नहीं, बातचीत का रास्ता चुनिए, ताकि दक्षिण एशिया में शांति और विकास का माहौल बन सके।
चिट्ठी में लिखा गया है कि लगातार तनाव से दोनों देशों के आम लोगों और खासकर युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है। इन 117 हस्तियों में पूर्व अधिकारी, सामाजिक और राजनीतिक हस्तियां शामिल हैं।
भारत की ओर से जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम फारूक अब्दुल्ला, महबूबा मुफ्ती, मीरवाइज उमर फारूक और आरजेडी सांसद मनोज झा समेत 61 लोगों ने चिट्ठी
पर साइन किए हैं। पाकिस्तान की ओर से पूर्व विदेश मंत्री खुर्शीद महमूद कसूरी समेत 56 लोगों ने इसका समर्थन किया है।