64 साल के इस इंटर्न ने हिला दिया सोशल मीडिया, छिड़ी नई बहस
मुंबई के एक स्टार्टअप में 64 साल के बुजुर्ग के इंटर्नशिप करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ. इसके बाद एक बहस ने जन्म
मुंबई के एक स्टार्टअप में 64 साल के बुजुर्ग के इंटर्नशिप करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ. इसके बाद एक बहस ने जन्म ले लिया है कि लंबी और स्वस्थ जिंदगी के बीच क्या रिटायरमेंट की उम्र फिक्स होने के बजाय एक चॉइस होनी चाहिए? विशेषज्ञों का मानना है कि देश का यह अनुभवी वर्कफोर्स भारत की सबसे बड़ी आर्थिक और सामाजिक ताकतों में से एक बन सकता है.
