डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 7.22 लाख की ठगी, ऐसे पकड़े गए 3 साइबर ठग
दिल्ली पुलिस की साइबर साउथ यूनिट ने 'डिजिटल अरेस्ट' के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने वाले एक संगठित साइबर फ्रॉड गिरोह का भंडाफोड़
दिल्ली पुलिस की साइबर साउथ यूनिट ने 'डिजिटल अरेस्ट' के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने वाले एक संगठित साइबर फ्रॉड गिरोह का भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने पश्चिम बंगाल से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो देश और विदेश में सक्रिय साइबर अपराधियों को बैंक खाते, सिम कार्ड और अन्य संसाधन उपलब्ध कराते थे. इस मामले में पुलिस ने 7.22 लाख रुपये की ठगी का खुलासा किया है.
