बिहार के 18 जिलों में खुलेंगे नए केंद्रीय विद्यालय, 12 जिलों में जमीन फाइनल
छात्रों की पढ़ाई को लेकर बिहार ने बड़ा फैसला लिया है. कुल 18 जिलों में केंद्रीय विद्यालय खोलने के फैसले को केंद्र सरकार ने अनुमति
छात्रों की पढ़ाई को लेकर बिहार ने बड़ा फैसला लिया है. कुल 18 जिलों में केंद्रीय विद्यालय खोलने के फैसले को केंद्र सरकार ने अनुमति दी है. राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री दिलीप जायसवाल ने इस बात की जानकारी दी.
इसके लिए बिहार सरकार जमीन देगी. बता दें कि 12 जिलों में जमीन उपलब्ध करा दी गई है. 6 जिलों में अगले कुछ महीने में
जमीन उपलब्ध कराई जाएगी. मंत्री दिलीप ने राजस्व विभाग के सरकारी कर्मचारियों और उनके अधिकारियों को साफ निर्देश दिया है कि वे अपने जिलों में
केंद्रीय विद्यालयों के लिए उपयुक्त भूमि का चयन कर उसे जल्द से जल्द शिक्षा विभाग या केंद्रीय विद्यालय संगठन (केवीएस) को दें.
